दक्षिण कोरिया का कहना है कि वह सीरियल बाल यौन शोषण के दोषी को सजा देने के लिए रसायनों का उपयोग करेगा. इस रसायन के इंजेक्शन से व्यक्ति का बंध्याकरण किया जाएगा.
देश में सजा देने के लिए पहली बार रसायनों का उपयोग किया जाएगा. कानून मंत्रलय ने आज कहा कि 45 वर्षीय दोषी व्यक्ति को कल रसायन का इंजेक्शन दिया जाएगा. उसे कल इंजेक्शन देकर उसका बंध्याकरण किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि उस व्यक्ति को जुलाई में जेल से रिहा कर दिया जाएगा लेकिन प्रत्येक तीन साल तक उसे तीन माह पर इंजेक्शन दिया जाएगा.
व्यक्ति 13 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों का यौन शोषण करने और उनका बलात्कार करने का दोषी पाया गया है. देश में बाल यौन शोषण की लगातार बढती घटनाओं के विरोध में लोगों ने सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किए थे जिसके बाद वर्ष 2010 में दक्षिण कोरिया ने रसायनों का उपयोग कर बंध्याकरण को कानूनी दर्जा दे दिया.
nas bandi se kya us apradhi ko koi seekh milegi...... kya isse ek saza samjha jaa sakta hai
is tarha to use freedom miljayegi... aur wo normal life jee payega,,,,,, ye saza bahut hi kam hai
Post new comment