मोदी का ओजस्वी भाषण केंद्र को लताडा,वाजपेयी को सराहा

राजकोट : बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी समिति को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात से देश को काफी उम्मीदें हैं. हमने चुनावी राजनीति को विकास की राजनीति में बदला. आगामी चुनाव में भी जनता हमें मौका देगी ऐसी उम्मीद है. मोदी ने कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने महंगाई के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. मोदी ने कहा कि महंगाई और रुपए की गिरते स्तर के पीछे कांग्रेस की गलत नीतियां है.

मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कहा‌ कि वह एक अर्थशास्‍त्री है उन्हें तो इस स्थिति को समझना चाहिए.
दूसरी ओर अपने विरोधी संजय जोशी के बीजेपी से इस्तीफा देने को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कुछ भी कहना ठीक नहीं समझा. मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 दिन में महंगाई कम करने के लिए कहा था लेकिन अब तो उसने इसपर बात करना भी बंद कर दिया है.

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया. भाजपा के अंदर चल रही खींचतान के बीच यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में अपने विरोधियों पर भी निशाना साध सकते हैं. वहीं बैठक से नदारद रहने वाले और मोदी विरोधी भाजपा के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल मोदी पर हमले का कोई मौका नहीं चूकना चाहते हैं. हालांकि न्यौता देने के बाद भी वह इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

रविवार सुबह मोदी कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे. बैठक में पूर्व सासद व प्रदेश महासचिव विजय रुपाणी ने बताया कि भाजपा से इस्तीफा देना जोशी और पार्टी आलाकमान का फैसला था. केशूभाई पटेल की बगावत के मामले में पार्टी का कहना है कि वह हमारे वरिष्ठ नेता है. गुजरात में भाजपा को स्थापित करने में उनका योगदान रहा है.

इस बीच, विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि पार्टी से संजय जोशी का जाना भाजपा के लिए बड़ी क्षति है. वह पार्टी के समर्पित और अनुशासित नेता हैं. इस समय भाजपा को ऐसे ही कर्मठ नेताओं की जरूरत है. शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कमर कसने और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का एलान कर दिया गया है. संजय जोशी व केशूभाई के मुद्दे से गुजरात भाजपा ने किनारा कर लिया है.

आगामी चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ने के एलान के साथ कार्यकर्ताओं को सरकार व मोदी के खिलाफ कुप्रचार से सचेत रहने को भी कहा गया है. शनिवार से राजकोट के आत्मीय कालेज में बुलाई गई गुजरात प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में विस चुनाव में सफलता के लिए केंद्र की विफलता का प्रचार करने को कहा गया है. बैठक में गुजरात भाजपा ने तीन प्रस्ताव पारित किए. इनमें एक प्रस्ताव में केंद्र पर महंगाई को काबू कर पाने में बताया गया है. दूसरे में केंद्र द्वारा राज्य के साथ अन्याय व पक्षपात का आरोप लगाया गया है. प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी को लेकर राजकोट में की गई तैयारिया के लिए शहर में लगे पार्टी के होर्डिग्स व बैनरों में अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के फोटो नहीं होना भी चर्चा का विषय बने हुए है. इन होर्डिग्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के फोटो है.

भाजपा का कहना है कि कार्यकारिणी मंच पर पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अलावा अटल, आडवाणी के फोटो लगे है. बाहर के बैनर समर्थकों की ओर से लगे है. इसलिए पार्टी इन बातों को लेकर गंभीर नहीं है. संजय जोशी के भाजपा से इस्तीफे के बाद इस विवाद को भुनाने के लिए राकांपा भी कूद पड़ी है.

अहमदाबाद में जोशी के समर्थन में बैनर व पोस्टर के बाद अब एनसीपी ने एक बैनर लगाकर जोशी को गुजरात आने का न्योता भेजा है. राकांपा के बैनर में लिखा है, 'संजय जोशी गुजरात में आपका स्वागत है.' हालांकि, जोशी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है.

This Article Posted on: June 10th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.