पटेल की जयंती पर मोदी दिलायेंगे 'एकता शपथ'
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2014 11:02 PM
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां पटेल चौक पर आयोजित एक समारोह में देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे और उसके बाद विजय चौक पर इसी अवसर के लिए आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में ‘एकता शपथ’ दिलायेंगे. सरदार पटेल की 31 अक्तूबर को जयंती है जिसे सरकार […]
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां पटेल चौक पर आयोजित एक समारोह में देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे और उसके बाद विजय चौक पर इसी अवसर के लिए आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में ‘एकता शपथ’ दिलायेंगे. सरदार पटेल की 31 अक्तूबर को जयंती है जिसे सरकार ने ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के लिए नयी दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक सहित दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित सरकारी कार्यालय गुरुवार को दिन में दो बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट तक बंद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, शुक्रवार को वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को देखते हुए साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, सीएसआइआर भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, राष्ट्रीय अभिलेखागार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र जैसे भवन बंद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










