कर्मचारियों से हुई पूछताछ

भागलपुर : बीएड की उत्तरपुस्तिका में टैंपरिंग मामले में बुधवार को परीक्षा विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों से पूछताछ की गयी. यह उत्तर पुस्तिका जिस परीक्षार्थी की है उनका प्रवेश पत्र भी जांच कमेटी ने मंगाया है.

बताया जाता है कि यह उत्तरपुस्तिका जिस परीक्षार्थी की है उनका सरनेम पंजियारा है. प्रतिकुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने बताया कि जांच का काम तुरंत समाप्त नहीं हो पायेगा. हर स्तर के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पूछताछ का क्रम शुक्रवार तक चलेगा. उन्होंने बताया कि कमेटी को उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, जिन्होंने टैंपरिंग करने की गलती की है. जांच के क्रम में इस बात पर भी गौर किया जा रहा है कि उत्तपुस्तिका में लिखे गये उत्तर संबंधित परीक्षार्थी के द्वारा ही लिखे गये हैं या नहीं.

टैंपरिंग मामले में विश्वविद्यालय कर्मी चंदन कुमार ठाकुर से भी पूछताछ की गयी है. उनके द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं की शील पैकेट मुरादाबाद के लिए पार्सल किया गया था.

कहा जा रहा है कि बाद में मुरादाबाद से कॉपी व मार्क्स शीट की शील पैकेट श्री ठाकुर ही लाये थे. यह भी कहा जा रहा है कि श्री ठाकुर के मुरादाबाद जाने-आने का टीए-डीए डॉ पूर्वे के हस्ताक्षर से पास हुआ है. जबकि यह सीसीडीसी के हस्ताक्षर से पास होना था. हालांकि अभी और भी कई राज खुलना शेष है.

This Article Posted on: June 14th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.