बाय बाय स्कूल ड्रेस

-प्राची खरे-

एडमिशन शुरू होने के साथ ही कॉलेज की छात्रओं में फैशन के कई रंग देखने को मिलते हैं. खासतौर से पहली बार कॉलेज में दाखिला लेने वाली छात्रओं में रंग-बिरंगे कपड़े पहनने का क्रेज कुछ ज्यादा ही रहता है. सालों तक एक ही रंग और स्टाइल की स्कूल ड्रेस से छुटकारा पाकर अब उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी जो मिल जाती है. स्टाइल के चक्कर में कई बार छात्रएं कॉलेज के नियमों का उल्लंघन भी कर बैठती हैं. मगर आप ऐसी गलती करने से बच सकती हैं, वो भी स्टाइल से किसी तरह का समङौता किये बगैर..

अच्छा कांबिनेशन है टी-शर्ट और ट्राउजर

कॉलेज में छात्रओं के परिधान के बारे में फैशन डिजाइनर रिद्धि कहती हैं कि अधिकतर कॉलेजों में छात्रओं को जींस पहनना मना होता है. ऐसे में छात्रएं जींस की बजाय ट्राउजर का प्रयोग कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं. ट्राउजर के साथ टी-शर्ट और फॉर्मल शर्ट दोनों का ही प्रयोग किया जा सकता है. ये कांबिनेशन न सिर्फ छात्रओं को अच्छा लुक देता है, बल्कि आराम के मामले में भी यह काफी बेहतर है. हां, मगर ट्राउजर का चयन करते वक्त यह बात ध्यान रखना चाहिए कि वह फिटिंग का न हो.

 

कैरी करें श्रग, जैकेट्स और स्टोल

यदि आप अपनी टी-शर्ट्स और जींस को नया लुक देना चाहती हैं, तो श्रग, कॉटन या लेनिन के जैकेट या फिर स्टोल की मदद ले सकती हैं. प्लेन कुर्ते के साथ स्टोल का प्रयोग आपकी ड्रेस को कलरफुल बना देता है. वहीं टी-शर्ट के साथ कैरी की जाने वाली कॉटन जैकेट आपके लुक को सिंपल और सोबर बना देता है. श्रग, स्टोल या जैकेट का प्रयोग आपके परिधानों को एक नया रूप दे देता है.

 

ऐसेसरीज से निखारें स्टाइल

ऐसा जरूरी नहीं कि जींस या डिजाइनर कपड़े ही आपको स्टालिश लुक दें. अच्छे लुक की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए आप ऐसेसरीज की मदद भी ले सकती हैं. ऐसेसरीज में डिजाइनर बैग्स और सिंपल ज्वैलरी छात्रओं के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन होती हैं. हां, मगर इसमें भी ज्यादा भड़कीले रंगों और डिजाइनों को न चुनें. इयरिंग में भी बड़े-बड़े झुमकों या हूप्स की बजाय साधारण इयरिंग को तवज्जो दें.

जींस और कॉटन कुर्ता

यदि आपके कॉलेज में जींस पहनने पर कोई पाबंदी नहीं लगायी गयी है, तो समङिाये कि आपको हर वक्त फैशनेबल दिखने की छूट दे दी गयी है. जींस के साथ आप एक नहीं, बल्कि कई प्रयोग कर सकती हैं. इसके साथ अलग-अलग डिजाइन के कॉटन कुर्ते आपको खूबसूरत दिखाने के साथ सिंपल लुक भी देते हैं. इसके अलावा कॉटन के लांग टॉप भी काफी स्टाइलिश लगते हैं. रिद्धि कहती हैं कि कुर्ते या टॉप का चयन करते वक्त छात्रएं यह याद रखें कि वे न ज्यादा टाइट हों और न ही ज्यादा ढीले.

ढीला-ढाला टॉप

यदि आप जींस के साथ टॉप पहनना चाहती हैं, तो फिटिंग का टॉप भूल कर भी न पहनें. कॉलेज परिसर के लिहाज से ये देखने में काफी अटपटा लगता है. इसकी जगह पर आप साधारण प्रिंट के ढीले-ढाले टॉप का प्रयोग कर सकती हैं. आजकल वैसे भी ढीले-ढाले टॉप ही ज्यादा फैशन में हैं और टाइट टॉप ओल्ड फैशंड हो गये हैं. खासकर यह गर्मियों में काफी आरामदायक भी होता है.

स्टाइल बढ़ाये पटियाला सलवार

रिद्धि कहती हैं कि कॉलेज में अकसर वेस्टर्न परिधानों पर पाबंदी होती है और भारतीय सलवार-सूट को प्रमुखता दी जाती है. इन दिनों भारतीय सलवार-कुर्ते में भी इतने पैटर्न आ रहे हैं कि आप इनका प्रयोग करके आसानी से खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं. सलवार का ऐसा ही एक रूप है जोधपुरी पटियाला.

इन दिनों जोधपुरी पटिलाये का फैशन कॉलेज छात्रओं में काफी अपनाया जा रहा है. छात्रएं इसे किसी भी तरह के कुर्ते के साथ पहन सकती हैं. जोधपुरी पटियाला प्रिंट और प्लेन दोनों पैटर्न में अच्छा लगता है. पटियाला सलवार और कुर्ता एक ऐसी ड्रेस है, जो हर तरह की पर्सनैलिटी को सूट करती है. वहीं कॉलेज को भी इस परिधान से कोई आपत्ति नहीं होती.

जरूरी है स्टाइल और सादगी का संतुलन

This Article Posted on: June 21st, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.