नई दिल्ली ; महंगाई और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर आज भाजपा का जेल भरो आंदोलन देश भर में शुरु हो चुका है. यह आंदोलन मुंबई और यूपी में नहीं होगा. मुंबई में कल हुई आगजनी और यूपी के नगर निकाय चुनाव के कारण यह आंदोलन वहां नहीं होगा.
हरी सब्जियों के बाद अब आलू के दाम में भी भारी वृद्धि हुई है. दिल्ली के पाश इलाकों में 7 रुपय में बिकने वाला आलू तिगुने से भी ज्यादा 24 रुपय किलो तक में मिल रहा है. इधर पेट्रोल के दाम में अचानक से 5 रुपय की बढ़ोत्तरी के कारण भी लोगों की जेब पर डाला डालने की तैयारी हो रही है. इन्हीं मुद्दों को लेकर आज भाजपा जेल भरो आंदोलन कर रही है.
Post new comment