-फर्जी वेबसाइट ने अमिताभ की कार दुर्घटना में मौत की फर्जी खबर दी-
मुंबई : महानयायक अमिताब बच्चन की झूठी मौत की खबर चलाने वाले 'ग्लोबल एसोसिएटेड न्यूज' नाम की एक फर्जी वेबसाइट ने अपने पेज पर यह लिखा 'अमिताभ बच्चन की कार दुर्घटना में मौत' की कथित खबर में लिखा गया कि उनकी कार मॉरिस टाउन ( न्यू जर्सी, अमेरिका )और रोजवेल के बीच 26 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई.
इस 'असामयिक' मौत की झूठी खबर को पढ़ने वाले लोगों ने अपने चहते सितारे के बारे में ऐसी खबर सुनकर खेद तक व्यक्त किया. पहले भी कई हस्ती ऐसी झूठी खबर की परेशानी झेल चुके हैं. फरदीन खान जैसे कलाकार के साथ भी कुछ साल पहले ऐसा हुआ था. कनाडाई मूल के गीत लेखक, गायक, अभिनेता जस्टिन वीबर की पिछले साल कार दुर्घटना में मौत की खबर ट्विटर की दुनिया में ऐसी फैली कि खुद उन्हें ट्वीट करना पड़ा कि 'ठहरो, लगता है मैं अभी जिंदा हूं!'
2009 में अमरीकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के ट्विटर अकाउंट को हैक कर उनके मौत की 'दुखद' घोषणा कर डाली थी. जून 2007 में पेरिस हिल्टन की मौत की खबर तो एक फर्जी प्रेस रिलीज तैयार कर इसे सीएनएन की खबर का रूप देकर जारी कर दिया. इस खबर को तीन दिनों के अंदर 30 लाख से अधिक लोगों ने देखा.
2010 के दिसंबर में हॉलीवुड स्टार मॉरगन फ्रीमैन भी इस लपेटे में एक फर्जी सीएनएन प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आ गए और फेसबुक तक पर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी गई.
इस बार लपेटे में अमिताभ बच्चन आ गए हैं जिनकी मौत से जुड़ी गलत खबर एकाधिक वेबसाइटों पर मंगलवार को चला दी गई. इस वेबसाइट ने पहले भी जिम कैरी, टॉम हैंक्स, विल स्मिथ, एडम सैंडलर जैसे कई हॉलीवुड स्टारों की मौत की फर्जी घोषणाएं की हैं. खास बात यह है कि पहली बार इसने किसी बॉलीवुड स्टार को अपना निशाना बनाया है.
Post new comment