प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी गंठबंधन के संकेत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 2:08 AM
बेतिया/मोतिहारी: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दोनों जगह पार्टी कार्यकर्ताओं को उन स्थितियों के बारे में बताया, जिनमें संपर्क यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है. उन्होंने प्रदेश के साथ राष्ट्रीय राजनीति में पकड़ बनाने की बात भी कही. वह इशारों में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दलों के साथ […]
बेतिया/मोतिहारी: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दोनों जगह पार्टी कार्यकर्ताओं को उन स्थितियों के बारे में बताया, जिनमें संपर्क यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है. उन्होंने प्रदेश के साथ राष्ट्रीय राजनीति में पकड़ बनाने की बात भी कही.
वह इशारों में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दलों के साथ होनेवाले गंठबंधन की बात कर रहे थे.
बिहार की चर्चा करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जंगे मैदान में जाने से पहले फौज को तैयार करने के लिए आये हैं. यह संपर्क यात्रा की शुरुआत है. जवानों के पास पार्टी की नीतियों की सूची होगी, हाथों में जदयू का झंडा होगा. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा, जब प्रदेश का शासन उनके हाथों में आया था, तो खजाना खाली था. शासन में रहते हुये नीतीश कुमार ने मिसाल कायम की. शासन से हटने के बाद भी नीतीश कुमार ने मिसाल कायम की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










