ओके::फ्लैग-प्रखंडस्तरीय रबी सह किसान क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 7:02 PM
–प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी किसानों को अहम जानकारी–रबी फसल के उत्पादन में विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी किसानों को दी गयीप्रतिनिधि, पाकुडि़या/ महेशपुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि तकनीकी एवं सूचना केंद्र में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय रबी सह किसान क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन किया गया. आत्मा द्वारा आयोजित उक्त […]
–प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी किसानों को अहम जानकारी–रबी फसल के उत्पादन में विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी किसानों को दी गयीप्रतिनिधि, पाकुडि़या/ महेशपुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि तकनीकी एवं सूचना केंद्र में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय रबी सह किसान क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन किया गया. आत्मा द्वारा आयोजित उक्त कार्यशाला में कृषक, कृषक मित्र एवं जनसेवकों ने बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया. इस मौके पर परियोजना उपनिदेशक आत्मा अरविंद कुमार राय ने मौजूद किसानों को रबी फसल के उत्पादन व्यापक स्तर पर करने की अपील की. उन्होंने रबी फसल के उत्पादन में विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को भी बताया. इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय प्रकाश द्वारा रबी फसल में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग, बीजोपचार के अलावा श्रीविधि खेती की भी जानकारी दी गयी. इस मौके पर प्रोजेक्टर द्वारा किसानों को जानकारी दी गयी. महेशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय रबी सह किसान क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दी जाने वाली ऋण सुविधा की जानकारी दी गयी.————————————————————-फोटो संख्या 1- कार्यशाला में मंचासीन अधिकारी.फोटो संख्या 2 – भाग लेते किसान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










