विकास के लिए आगे आयें : लक्ष्मण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 8:03 PM
भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रेस कांफ्रेंस चित्र परिचय: 29- प्रेस कांफ्रेंस करते भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह राजधनवार. भाजपा से धनवार के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एक पुलिस पदाधिकारी के रूप में इस क्षेत्र की वर्षों तक सेवा करने के कारण लोगों से मेरा व्यक्तिगत संबंध रहा है. पूरे देश में माननीय नरेंद्र मोदी […]
भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रेस कांफ्रेंस चित्र परिचय: 29- प्रेस कांफ्रेंस करते भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह राजधनवार. भाजपा से धनवार के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एक पुलिस पदाधिकारी के रूप में इस क्षेत्र की वर्षों तक सेवा करने के कारण लोगों से मेरा व्यक्तिगत संबंध रहा है. पूरे देश में माननीय नरेंद्र मोदी और भाजपा की लहर है. लोग विकास के लिए उत्साहित हैं. इस चुनाव में धनवार विस क्षेत्र की जनता जाति, धर्म से ऊपर उठ कर भाजपा को वोट करेंगे. श्री सिंह गुरुवार रात धनवार पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता निर्भीक होकर मतदान करे. मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश को माकूल जवाब दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नकुल राय, शिव कुमार राय, दशरथ तिवारी, पवन साव, शंभु साव, विनोद गुप्ता, मौजी लाल साव, पप्पू साव, संजय वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मंटू राय, अमित राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










