45 साल का काम 14 सालों में किया नेताओं ने : हरिवंश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2014 5:02 PM
संवाददातारांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने कहा कि 45 साल के काम को हमारे नेताओं ने 14 सालों में ही कर डाला. नौ मुख्यमंत्री और तीन बार राष्ट्रपति शासन देखे हैं हमने. प्रभात खबर की कोशिश है कि हम सभी अपने-अपने दायरे से बाहर निकलकर हालात को बदलें. राज्य में सशक्त सरकार […]
संवाददातारांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने कहा कि 45 साल के काम को हमारे नेताओं ने 14 सालों में ही कर डाला. नौ मुख्यमंत्री और तीन बार राष्ट्रपति शासन देखे हैं हमने. प्रभात खबर की कोशिश है कि हम सभी अपने-अपने दायरे से बाहर निकलकर हालात को बदलें. राज्य में सशक्त सरकार व मजबूत विपक्ष आये. मजबूत विपक्ष सत्ता पर नकेल रखता है. झारखंड में कोई विपक्ष की राजनीति में नहीं रहना चाहता (स्व. महेंद्र सिंह जैसे अपवादों को छोड़कर). विपक्ष की भूमिका प्रभात खबर निभाते आया है. प्रभात खबर की आवाज को दबाने का प्रयास भी हुआ. लेकिन लोगों ने प्रभात खबर को मजबूत बनाये रखा. उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमें अलग राज्य मिला है. इसके लिए लड़नेवालों का सपना था कि अलग राज्य होगा तो हालात बदलेंगे. पर आज स्थिति क्या है? चारों ओर अराजकता और अव्यवस्था का माहौल है. प्रभात खबर का यह अभियान इसी अव्यवस्था को बदलने का है. ………………………….यह अभियान पहला नहीं है. प्रभात खबर ने पहले भी इस तरह के अभियान चलाया है. लोकतंत्र में मतदाताओं को जागरूक होना ही चाहिए. हमें जानना चाहिए कि हमारे यहां कैसे अपराध बढ़ गये हैं. कैसे शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. लोकतंत्र का मंदिर कहे जानेवाली विधानसभा में किसी गंभीर विषय पर सार्थक चर्चा नहीं हुई. जिन्हें टाइपिंग तक नहीं आता ऐसे लोग राज्य चला रहे हैं. ईमानदार अधिकारियों को टिकने नहीं दिया जाता है. कहावत है यथा प्रजा तथा राजा. यानी प्रजा जैसा व्यवहार करेगी, राजा भी वैसा ही होगा. अगर आज हम नहीं जागेंगे और सवाल नहीं पूछेंगे, तो व्यवस्था नहीं बदलेगी. आप देखें कि अधिसंख्य नेताओं की माली हालत पहले क्या थी और अब क्या है? जब लोग वोट मांगने आयें, तो उनसे हमें पूछना चाहिए कि पांच साल में उनकी संपत्ति कैसे इतनी बढ़ गयी. झारखंड को इस स्थिति में पहंुचाने में कमोवेश सभी दलों का योगदान है. आपको सोचना होगा कि आपकी आनेवाली पीढ़ी को रोजगार कैसे मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










