सिपारा के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2014 10:02 PM

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर@पटनासिपारा के छात्रों ने रेलवे गुमटी के पास बना गांधी पार्क में सफाई अभियान चलाया. अभियन की शुरुआत के पहले गांधी पार्क और सिपारा को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सिपारा के नागरिकों को शपथ दिलायी गयी. सिपारा के छात्रों ने साफ-सफाई के लिए झाडू लेकर गांधी पार्क सहित सिपारा के मुख्य मार्ग […]

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर@पटनासिपारा के छात्रों ने रेलवे गुमटी के पास बना गांधी पार्क में सफाई अभियान चलाया. अभियन की शुरुआत के पहले गांधी पार्क और सिपारा को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सिपारा के नागरिकों को शपथ दिलायी गयी. सिपारा के छात्रों ने साफ-सफाई के लिए झाडू लेकर गांधी पार्क सहित सिपारा के मुख्य मार्ग की सफाई की और सिपारा के नागरिकों से कूड़ा कूड़ेदान में रखने का आग्रह किया. सफाई अभियान का आयोजन सिपारा की आवाज द्वारा किया गया. इस सफाई अभियान का नेतृत्व सुजीत पांडेय ने किया. सुजीत ने कहा कि यह अभियान सिर्फ आज सफाई करने का नहीं है, हम सभी को मिल कर हर रविवार सफाई करना चाहिए. हर तरफ स्वच्छ भारत अभियान से भारत के हर मुहल्ला को जोड़ा जा रहा है. सिपारा के छात्र राजेश कुमार ने कहा कि सिपारा के भाजपा विधायक नितिन नविन के आगमन पर गांधी पार्क के बदहाली से विधायक को अवगत कराया गया. लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया. सफाई अभियान में मुख्य रूप से शामिल नाथुन प्रसाद सिंह, सुजीत पटेल, राहुल प्रताप सिंह, ऋषिकेश कुमार, सन्नी कुमार, शंकर कुमार, निशांत, गुड्डू, मनीष, गोपी कुमार, विकाश कुमार आदि दर्जन छात्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन