मृत घोषित महिला 11 घंटे बाद मुर्दाघर में उठ बैठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 5:02 PM
कैप्शन : 91 वर्षीय महिला जेनिना कोलकेविजएजेंसियां, वारसॉएक 91 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन 11 घंटे के बाद वह मुर्दाघर में उठ बैठी. पौलेंड के पूर्वी ओस्ट्रो लुबेलस्की शहर में जेनिना कोलकेविज नामक उस बुजुर्ग महिला को मृत घोषित करने वाली डॉक्टर वाइस्लावा सी ने बताया कि मैं इस घटना […]
कैप्शन : 91 वर्षीय महिला जेनिना कोलकेविजएजेंसियां, वारसॉएक 91 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन 11 घंटे के बाद वह मुर्दाघर में उठ बैठी. पौलेंड के पूर्वी ओस्ट्रो लुबेलस्की शहर में जेनिना कोलकेविज नामक उस बुजुर्ग महिला को मृत घोषित करने वाली डॉक्टर वाइस्लावा सी ने बताया कि मैं इस घटना के बाद से सदमे में हूं.पहले मरीडॉक्टर ने कहा, मैं जब बुजुर्ग महिला जेनिना को देखने उसके आवास पर गयी थी तो उसमें जीवित रहने का कोई लक्षण नहीं दिखा था, मैंने उनकी नब्ज की जांच की थी, दिल की धड़कनों की भी जांच की थी और आंखों की पुतलियां भी देखी थीं, पर कुछ भी सकारात्मक नहीं था. मुझे कोई संदेह होता तो मैं एंबुलेंस बुलवा लेती और आगे की जांच करती, लेकिन मैं आश्वस्त थी कि वह मर चुकी है…. फिर हुई जिंदामृत घोषित किये जाने के बाद जेनिना को मुर्दाघर में रख दिया गया था, मध्य रात्रि से थोड़ी देर पहले वहां का कर्मचारी जब एक अन्य मुर्दा को लेकर जेनिना के मृतक शरीर के पास गया तो उसे छटपटाते हुए देखा. महिला ने ठंड की शिकायत की और गर्म चाय मांगने लगी, इसके बाद उसे घर लाया गया जहां वह अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










