एक रात में पांच घरों में सेंधमारी

Updated at : 27 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
एक रात में पांच घरों में सेंधमारी

नानपुर : एक ही रात में पांच घरों में सेंध फोरवा गिरोह द्वारा सेंध मारी कर हजारों रुपये के जेवरात व कपड़ा की चोरी के मामले से प्रखंड क्षेत्र में दहशत व्याप्त होने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से चौकीदारों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पहरेदारी नहीं की जाती है. उसी का परिणाम है […]

विज्ञापन

नानपुर : एक ही रात में पांच घरों में सेंध फोरवा गिरोह द्वारा सेंध मारी कर हजारों रुपये के जेवरात व कपड़ा की चोरी के मामले से प्रखंड क्षेत्र में दहशत व्याप्त होने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से चौकीदारों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पहरेदारी नहीं की जाती है. उसी का परिणाम है कि सेंध फोरवा गिरोह सक्रिय हो गये है. चोरी की घटना से हताशा कन्हाई झा, दुर्गानंद झा, अजीत झा, मनोज झा व भुलन राय ने बताया कि सेंधमारी की घटना दशकों पूर्व हुआ करता था. कई वर्षों से चौकीदारों को ग्रामीण क्षेत्रों में पहरेदारी में नहीं लगाया जा रहा है. हालांकि चोरी की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष पीडि़तों परिवार से मिले एवं हालात का जायजा भी लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन