अगर आप हमेशा यह महसूस करते हैं कि जेब में रखा आपका फोन बज रहा है या उससे आवाज आ रही है तो हो सकता है कि आप ‘फैंटम रिंगिंग सिंड्रोम’ से पीडित है. वैज्ञानिकों ने दुनियाभर के करोडों लोगों द्वारा हर दिन महसूस किये जा रहे इस अनुभव को अब सुलझा दिया है.
सिडनी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ साइकोलॉजी के अध्यक्ष अलेक्स ब्लासजस्ज्यंस्की का मानना है कि यह एहसास वस्तुत: इलेक्ट्रानिक गतिविधि से शुरु होता है. समाचार पत्र डेली मेल ने आस्ट्रेलियाई अखबार ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ के हवाले से कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि यह इलेक्ट्रानिक संकेतों से जुडा है जो पारेषण से आता है. इसके आसपास के नसों को छूने पर, तंरगों का अनुभव होता है.’’
Post new comment