बिहार में सस्ता होगा डीजल

।।वैट में होगा संशोधन : नीतीश।।
पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि बिहार में डीजल की कीमत घटेगी. इसके लिए (मूल्यवर्धित कर ( वैट) की दरों में संशोधन किया जायेगा. दो-दिनों में राज्य सरकार इस संबंध में फैसला ले लेगी. वह अधिकार यात्र पर रवाना होने के पहले संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना राज्य की जनता के हक की लड़ाई है. इसके लिए बुधवार से बेतिया से मेरी अधिकार यात्र शुरू हो रही है. केंद्र सरकार देश का समावेशी विकास करना चाहती है, तो बिहार की इस जायज मांग को वह पूरा करे. राज्य के लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्र हो रही है.

चार नवंबर को इसका प्रदर्शन पटना में विशाल रैली के रूप में होगा.इसके बाद शाम में मुख्यमंत्री अधिकार यात्रा पर रवाना हुए. देर रात वह बेतिया पहुंचे. बुधवार को बेतिया व मोतिहारी में भी उनकी सभाएं होंगी. वह 19 सितंबर की देर रात पटना लौट आयेंगे. 20 सितंबर को एनडीए के भारत बंद के मद्देनजर उनकी अधिकार यात्र स्थगित रहेगी. 21 सितंबर को छपरा और हाजीपुर की सभाएं होंगी. 22 सिंतबर को मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में अधिकार सम्मेलन होंगे. 23 को मधुबनी के सम्मेलन में भाग लेकर वह पटना लौट आयेंगे.

दूसरे चरण में 26 सितंबर को मुख्यमंत्री की सभाएं दरभंगा, समस्तीपुर में होंगी. बेगूसराय में रात्रि विश्रम के बाद 27 को बेगूसराय और खगड़िया में अधिकार सम्मेलन और मधेपुरा में रात्रि विश्रम, 28 को सहरसा और मधेपुरा में सभाएं और मधेपुरा में ही रात्रि विश्रम निर्धारित है. 29 को सुपौल और अररिया में सम्मेलनों के बाद वह किशनंगज में रात्रि विश्रम करेंगे. 30 सितंबर को किशनगंज में अधिकार सम्मेलन में भाग लेकर मुख्यमंत्री उसी दिन राजधानी एक्सप्रेस से पटना लौट जायेंगे.

तीसरे चरण में पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री पूर्णिया पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्रम के बाद छह अक्तूबर को पूर्णिया और कटिहार में होनेवाली सभाओं में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री छह अक्तूबर को भागलपुर में रात्रि विश्रम करेंगे. सात को भागलपुर और बांका के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और जमुई में रात्रि विश्रम होगा. आठ अक्तूबर को जमुई और मुंगेर में सभाएं और नवादा में रात्रि विश्रम, नौ अक्तूबर को नवादा और गया में अधिकार सम्मेलन और औरंगाबाद में रात्रि विश्रम, 10 अक्तूबर को औरंगाबाद में अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पटना वापसी होगी.

चौथे चरण में 13 अक्तूबर को सासाराम से मुख्यमंत्री की यात्र आरंभ होगी. इस दिन सासाराम और कैमूर में सभा और बक्सर में रात्रि विश्रम, 14 अक्तूबर को बक्सर और आरा में सभा निर्धारित है.

This Article Posted on: September 19th, 2012 in : Sections.

THANKS A LOT . WE PEOPLE OF BIHAR SALUTE UR DECISION

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.