देवघर : झारखंड के देवघर जिला स्थित एक आश्रम के द्वार से श्रद्धालु ओं के अंदर घुसने के दौरान मची भगदड में आज कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.
पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आश्रम में अनुकूलचंद्र जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था. उसी दौरान मची भगदड में नौ लोगों की मौत हो गई.’’ हालांकि, उपायुक्त राहुल पुरवार ने इसे एक दुर्घटना करार देते हुए बताया कि एक बुजुर्ग महिला गिर गई थी, जिसके बाद अन्य महिलाएं भी उस पर गिर गई.
उन्होंने बताया, ‘‘एक बुजुर्ग महिला फिसल कर गिर गई, जिसके बाद अन्य लोग भी गिर गए. संभवत: पीछे से धक्का दिए जाने की वजह से ऐसा हुआ. उन्हंे अवश्य ही अंदरुनी चोटें लगी होंगी और उनकी अस्पताल में मौत हो गई.’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
पुरवार ने बताया कि आश्रम में हर साल गुरु अनुकूलचंद्र का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस साल उन्होंने प्रशासन को सूचना दी थी कि आश्रम में करीब डेढ लाख लोग आएंगे. उन्होंने बताया, ‘‘परिसर बडा है. प्रार्थना स्थल पर भारी भीड लग गई होगी.’’
मृतक के परिवार के एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘सुबह करीब साढे पांच बजे आश्रम के द्वार के बाहर भारी संख्या में लोग जमा थे और कुछ लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की जिससे भगदड मच गई.’’ झारखंड के मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा ने इस घटना में मारे गए लोगांे के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपया देने और सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की.
पुलिस ने बताया कि सात मृतकों की पहचान प्रतिमा कुमारी (मुजफ्फरपुर, बिहार) बदामी देवी (सुपौल, बिहार), जामुनी देवी (बोकारो, झारखंड), पिंकी (समस्तीपुर, बिहार), पार्वती बोहतई (टांगी, ओडिशा), उमा मजूमदार( उत्तरी 24 परगना, पश्चिम बंगाल) और विष्णु प्रिय मलिक (हुगली, पश्चिम बंगाल) के रुप में की गई है. घटना की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है.
Post new comment