चिकित्सा भत्ता की मांग को लेकर पेंशनरों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2014 10:02 PM
फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : धरना को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार पेंशनर समाज शाखा मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. साथ ही धरना पर बैठे पेंशनर उपवास पर भी रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ नरेश मोहन झा ने की. धरना के उपरांत […]
फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : धरना को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार पेंशनर समाज शाखा मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. साथ ही धरना पर बैठे पेंशनर उपवास पर भी रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ नरेश मोहन झा ने की. धरना के उपरांत धरनार्थियों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. धरनार्थियों ने कहा कि केंद्र सरकार के अनुरूप बिहार सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी चिकित्सा भत्ता दिया जाय. जिसकी मांग पेंशनर लगातार करते आ रहे हैं. लेकिन आजतक उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं हुआ. जिसके कारण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. विभिन्न बैंकों में पेंशनर की सुविधा के लिए अलग से काउंटर खोला जाय. ताकि पेंशनरों को पेंशन भुगतान लेने में परेशानी न हो. लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ. धरना को अच्चयुतानंद सिंह, नवल किशोर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार यादव, कमलेश्वरी मंडल, नरेश सिंह, गोपालचंद्र दास, रामदेव रजक ने भी संबोधित किया. मौके पर राजनाथ यादव, विष्णुदेव सिंह, आनंद किशोर प्रसाद, भैरव पासवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










