जिप सदस्य सह जदयू नेता के निधन पर शोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 8:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररियाजिला परिषद सदस्य सह जदयू के वरिष्ठ नेता देवी लाल मंडल का रविवार को निधन हो गया. उनके निधन पर जदयू परिवार शोकाकुल है. जदयू जिलाध्यक्ष अनंत कुमार राय ने कहा कि स्व मंडल के निधन से जदयू को अपूरणीय क्षति हुई है. जिप अध्यक्ष सह जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम, पूर्व जिप अध्यक्ष पप्पू […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररियाजिला परिषद सदस्य सह जदयू के वरिष्ठ नेता देवी लाल मंडल का रविवार को निधन हो गया. उनके निधन पर जदयू परिवार शोकाकुल है. जदयू जिलाध्यक्ष अनंत कुमार राय ने कहा कि स्व मंडल के निधन से जदयू को अपूरणीय क्षति हुई है. जिप अध्यक्ष सह जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम, पूर्व जिप अध्यक्ष पप्पू अजीम ने स्व मंडल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा स्व मंडल एक नेक दिल इनसान थे. उनके निधन से एक नेक सलाहकार की कमी हो गयी. स्व देवीलाल मंडल के निधन पर पूर्व राज्यमंत्री विजय कुमार मंडल, विधायक सरफराज आलम, विधान पार्षद मंजर आलम, पूर्व विधायक विनोद कुमार राय, संजय कुमार राणा, रेशम लाल पासवान, नीलम देवी, सुनील चंद्रवंशी, भरत ऋषिदेव, उमेश चंद राय, शमसुल हक, मातृका प्रसाद मंडल, हरिशचंद्र राय, गोपाल कृष्ण मंडल, नौशाद आलम आदि ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन