ओके... करमदाहा मेले के कई दुकानों में चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 9:03 PM

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी . नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदाहा मेला परिसर में बीती रात दर्जनों दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा सामग्री एवं राशि चोरी कर ली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार गुड्डू शर्मा, शंभु साव, हसन मियां, पप्पू गुप्ता, रियाज अंसारी, हंसु प्रसाद, सुनील साव सहित कई दुकानदारों के दुकान में नकाबपोश चोर रात्रि करीब दो […]

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी . नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदाहा मेला परिसर में बीती रात दर्जनों दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा सामग्री एवं राशि चोरी कर ली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार गुड्डू शर्मा, शंभु साव, हसन मियां, पप्पू गुप्ता, रियाज अंसारी, हंसु प्रसाद, सुनील साव सहित कई दुकानदारों के दुकान में नकाबपोश चोर रात्रि करीब दो बजे दुकान में प्रवेश किये. दुकानदारों ने बताया कि हमलोग कई वर्षों से मकर संक्रांति पर मेला में दुकान लगाते आये हैं लेकिन ऐसी घटना कभी भी नहीं घटी थी. लोगों ने बताया कि काफी संख्या में अज्ञात अपराधी वाहनों में आकर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मेला में पहुंच कर पूछताछ की. समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola