ईश्वर को पाने के लिए विकार त्यागने की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 4:02 PM

विज्ञापन

मानव मसीहा उदय कार्यक्रमफोटो न.20 ओल्डसंवाददाता, गोपालगंजमानव मसीहा उदय कार्यक्रम का आयोजन प्रजा पिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजा पिता ब्रह्मा की 46 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कि गयी थी. पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें मन […]

विज्ञापन

मानव मसीहा उदय कार्यक्रमफोटो न.20 ओल्डसंवाददाता, गोपालगंजमानव मसीहा उदय कार्यक्रम का आयोजन प्रजा पिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजा पिता ब्रह्मा की 46 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कि गयी थी. पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें मन संताप हरने के लिए मानव मसीहा उदय के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उत्तर बिहार सब जोन इंचार्ज राज योगिनी ब्रह्म कुमारी, रानी दीदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा शिव बाबा अपने सकार माध्यम प्रजा पिता ब्रह्मा के द्वारा विश्व परिवर्तन का कार्य करा रहे हैं. गृहस्थ में रहते अविनाशी सुख-शांति प्राप्त करने का सहज रास्ता है. जीवन में ईश्वर को पाने के लिए घर त्यागने की नहीं बल्कि विकारों को त्यागने की जरूरत है. इस मौके पर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महेश राय, प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह, केके सिंह, नरोत्तम सिंह, छोटेलाल चौधरी, विजय कुमार राय, प्रमोद पटेल, ब्रजेश, संजीव कुमार, मणिंद्र सिंह, अंगूर बहन, अनिता बहन, उर्मिला बहन, सुनीता बहन आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन