ओके :::::: मसोमात जानकी ने एसपी को पत्र सौंप लगायी न्याय की गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 5:02 PM
दो कट्ठा जमीन हड़पने का मामलानगर प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के समलापुर निवासी मसोमात जानकी देवी ने पुलिस कप्तान सुनील भास्कर को पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि मेरी दो कट्ठा जमीन समलापुर में है. जिसकी जमाबंदी नंबर 69 दाग नंबर 427 है. जिसे 28 मार्च 2006 में खरीदी […]
दो कट्ठा जमीन हड़पने का मामलानगर प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के समलापुर निवासी मसोमात जानकी देवी ने पुलिस कप्तान सुनील भास्कर को पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि मेरी दो कट्ठा जमीन समलापुर में है. जिसकी जमाबंदी नंबर 69 दाग नंबर 427 है. जिसे 28 मार्च 2006 में खरीदी थी. उक्त जमीन को साजिश रच कर आरती देवी पति ब्रह्मदेव मंडल, सरस्वती देवी पति स्व हरि धांगड़ साकिन पोखरिया एवं भू माफिया के लीडर विजय पांडेय, पिता दीना नाथ पांडेय अवैध ढंग से मेरी जमीन हड़प कर अवैध निर्माण कार्य कर रहा है. मामले को लेकर कई थाने को इसकी जानकारी दी गयी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अत: जानकी ने एसपी से इसे लेकर न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










