पांच पॉकेटमार गिरोह के सरगना पर जीआरपी की नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 6:02 PM
– भागलपुर से साहेबगंज व जमालपुर तक चलता है करका व नटका गुड्डू गिरोह का राज संवाददाता, भागलपुरट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों का सामान को गायब करने वाले पॉकेटमार गिरोह के पांच सरगनाओं पर जीआरपी की नजर है. कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटे पांच पॉकेटमार मो लड्डन, सागीर, फारूख, करका गुड्डू और […]
– भागलपुर से साहेबगंज व जमालपुर तक चलता है करका व नटका गुड्डू गिरोह का राज संवाददाता, भागलपुरट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों का सामान को गायब करने वाले पॉकेटमार गिरोह के पांच सरगनाओं पर जीआरपी की नजर है. कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटे पांच पॉकेटमार मो लड्डन, सागीर, फारूख, करका गुड्डू और नटका गुड्डू की हर गतिविधि के बारे में जीआरपी पता लगा रही है. भागलपुर से साहेबगंज और जमालपुर तक करका व नटका गुड्डू गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं. सूत्रों की मानें तो इन पर नजर रखने के लिए जीआरपी ने टीम का भी गठन कर लिया है. भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर रात हर संदिग्ध चेहरे पर भी नजर रखी जा रही है. थाना प्रभारी श्रीकांत मंडल ने बताया कि पांच पॉकेटमार गिरोह के सरगना कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से छूटे हैं. इनके बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर रात तक गश्त किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अन्य रेल थाना से इन अपराधियों की केस हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










