कुमरुम बस्ती में पुस्तकालय का उद्घाटन आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 6:02 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. सुभाष संस्कृति परिषद की ओर से शहरी बस्तियों में विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया गया है. इसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन शुक्रवार को समाजसेवी व उद्योगपति शेखर डे करेंगे. नेताजी विचार केंद्र के नाम से बने पुस्तकालय को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कुमरुम बस्ती को भेंट […]

विज्ञापन

जमशेदपुर. सुभाष संस्कृति परिषद की ओर से शहरी बस्तियों में विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया गया है. इसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन शुक्रवार को समाजसेवी व उद्योगपति शेखर डे करेंगे. नेताजी विचार केंद्र के नाम से बने पुस्तकालय को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कुमरुम बस्ती को भेंट किया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलाधिकारी प्रेम रंजन उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा. नेताजी की जयंती पर आज कई कार्यक्रम सुभाष संस्कृति परिषद की ओर से 23 जनवरी की सुबह आठ बजे बिष्टुपुर कमानी सेंटर में सुभाष चंद्र की जयंती मनायी जायेगी. कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉ रंजीत चौधरी एवं उपाध्यक्ष शेखर डे नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे. इसके बाद परिषद की ओर से बिष्टुपुर स्थित मिलानी में सुबह नौ बजे नेताजी जयंती मनायी जायेगी. इस क्रम में सुबह साढ़े नौ बजे बंगाल क्लब एवं साकची नेताजी मैदान (आमबागान) नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola