मुख्य पार्षद के भतीजे के अपहरण की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 9:02 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ से पढ़ाई कर लौट रहा था घर हजियापुर खाड़ के पास छात्र को छोड़ हुए फरार संवाददाता, गोपालगंज नगर पर्षद की मुख्य पार्षद संजू देवी के भतीजे के अपहरण का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. गुरुवार को पुलिस की दबिश के कारण अपहर्ता छात्र को हजियापुर खाड़ में छोड़ कर भाग […]

विज्ञापन

सीबीएसइ से पढ़ाई कर लौट रहा था घर हजियापुर खाड़ के पास छात्र को छोड़ हुए फरार संवाददाता, गोपालगंज नगर पर्षद की मुख्य पार्षद संजू देवी के भतीजे के अपहरण का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. गुरुवार को पुलिस की दबिश के कारण अपहर्ता छात्र को हजियापुर खाड़ में छोड़ कर भाग निकले. सीबीएसइ स्कूल का छात्र भीमा पांडेय बताया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीमा पांडेय स्कूल में पढ़ने गया था. स्कूल के वाहन से नगर थाने के रामनाथ शर्मा मार्ग के पास उतरा. घर जाने के दौरान नोनीया टोली के पास दो बाइक पर सवार कुछ युवकों ने उसे जबरन बैठा लिया. हजियापुर की तरफ लेकर भागने लगे. इस बीच छात्र के द्वारा शोर मचाने पर युवकों ने हजियापुर खाड़ के पास छोड़ कर भाग निकले. सूचना पाकर नगर थाने के पुलिस अधिकारी बीके सिंह, प्रवीण कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन