आमने-सामने भिड़े टैंकर व पिकअप, ड्राइवर जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

जीरो माइल चौक की घटना- दोनों वाहन के चालक-खलासी जख्मी- टैंकर में भरा डीजल सड़क पर बहा -छपरा का है पिकअप का चालकमुजफ्फरपुर. एनएच 28 पर जीरो माइल चौक पर गुरुवार की रात समस्तीपुर की ओर से आ रहे एक टैंकर व पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इससे डीजल भरा टैंकर सड़क के […]

विज्ञापन

जीरो माइल चौक की घटना- दोनों वाहन के चालक-खलासी जख्मी- टैंकर में भरा डीजल सड़क पर बहा -छपरा का है पिकअप का चालकमुजफ्फरपुर. एनएच 28 पर जीरो माइल चौक पर गुरुवार की रात समस्तीपुर की ओर से आ रहे एक टैंकर व पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इससे डीजल भरा टैंकर सड़क के किनारे एक ओर पलट गया. पिकअप भी दूसरे किनारे में पलट गया. इसमें दोनों गाड़ी के ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है. स्थानीय लोगों ने जख्मी टैंकर चालक व खलासी को निजी अस्पताल में भरती कराया. पिकअप के चालक लोटन कुमार को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भरती कराया है. वह छपरा जिला का रहने वाला है. टैंकर पलटने के कारण उसमें लोड डीजल सड़क पर बह गया. सदर पुलिस ने घटना के बाद लगे जाम को हटाकर मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन