विश्व कप अभ्यास मैचों से पहले रोहित की वापसी संभव नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 6:46 PM
पर्थ : भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 जनवरी को होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के करो या मरो के मुकाबले और भारत के टूर्नामेंट का अंतिम राउंड रोबिन मुकाबला जीतने की स्थिति में फाइनल में पहुंचने पर इस मैच के लिए भी चोटिल सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं […]
पर्थ : भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 जनवरी को होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के करो या मरो के मुकाबले और भारत के टूर्नामेंट का अंतिम राउंड रोबिन मुकाबला जीतने की स्थिति में फाइनल में पहुंचने पर इस मैच के लिए भी चोटिल सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच के दौरान रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. उन्होंने इस मैच में 138 रन की पारी खेली थी. टीम प्रबंधन के करीबी सूत्र ने बताया, भारत के फाइनल में पहुंचने पर भी रोहित के खेलने की संभावना नहीं के बराबर है. वह उबर रहा है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उस समय अहम खिलाड़ी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता जब विश्व कप की शुरुआत में तीन हफ्ते से भी कम का समय बचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










