11 मामले निष्पादित, 8 बंदी रिहा फोटो अशोक 1,2,3 नाम से जमशेदपुर में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 7:02 PM
फ्लैग- गणतंत्र दिवस पर घाघीडीह जेल में जागरूकता शिविर व अदालत लगी – मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण बंदियों को मिला सर्टिफिकेट संवाददाता, जमशेदपुर गणतंत्र दिवस पर घाघीडीह सेंट्रल जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर एवं जेल अदालत लगायी गयी. अदालत में 11 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके तहत […]
फ्लैग- गणतंत्र दिवस पर घाघीडीह जेल में जागरूकता शिविर व अदालत लगी – मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण बंदियों को मिला सर्टिफिकेट संवाददाता, जमशेदपुर गणतंत्र दिवस पर घाघीडीह सेंट्रल जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर एवं जेल अदालत लगायी गयी. अदालत में 11 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके तहत तत्काल 8 बंदियों को रिहा कर दिया गया, जबकि शेष बंदी सजा पूरी नहीं होने एवं अन्य वाद लंबित रहने के कारण जेल से रिहा नहीं हो सके. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निरुपम कुमार, आनंद सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी एम कुमार, अनंत विजय सिंह, जला एवं सत्र न्यायाधीश, राजेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, एमके त्रिपाठी, मनोरंजन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, सरकारी अविधक्ता, जेल अधीक्षक ओलिभ ग्रेस कुल्लू, जेलर सत्येंद्र चौधरी, सहायक जेलर अंजय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. सर्वप्रथम विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर इसके उद्देश्यों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला. रिहा हुए बंदी : मुन्नी खातून, सोहेल अहमद, आकाश दास, सामु पात्रो, टिंकू मुखी, काना बबलू उर्फ विक्की, मो. शाहिद कुरैशी, रिहा नहीं हो सके : अष्टमी मुखी,बंटी सिंह, लक्ष्मण बहादुर जेल अधीक्षक ने किया झंडोत्तोलन जेल अधीक्षक ओलिभ ग्रेस कुल्लू ने घाघीडीह सेंट्रल जेल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस मौके पर जेलर सत्येंद्र चौधरी, सहायक जेलर अंजय श्रीवास्तव, जेल डॉक्टर राजकुमार प्रसाद सहित जेल के तमाम पदाधिकारी एवं जेलकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










