डीएम ने पदाधिकारियों से मांगी पेंशन व सेवांत लाभ की रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 8:02 PM
गोपालगंज. डीएम कृष्ण मोहन ने जिला एवं प्रखंड तथा अंचल के पदाधिकारियों से पेंशन एवं सेवांत कालबद्ध निष्पादन के लिए विहित प्रपत्र में रिपोर्ट की मांग की है. उन्होंेने प्रपत्र 1,2,3,4,5 में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि सेवांत लाभ एवं पेंशन लाभ से वंचित कर्मियों को लाभ दिया जा सके. विहित […]
गोपालगंज. डीएम कृष्ण मोहन ने जिला एवं प्रखंड तथा अंचल के पदाधिकारियों से पेंशन एवं सेवांत कालबद्ध निष्पादन के लिए विहित प्रपत्र में रिपोर्ट की मांग की है. उन्होंेने प्रपत्र 1,2,3,4,5 में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि सेवांत लाभ एवं पेंशन लाभ से वंचित कर्मियों को लाभ दिया जा सके. विहित प्रपत्र में मासिक प्रतिवेदन प्रत्येक माह 30 तारीख तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया है.
डीएम ने कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उपभोक्ता फोरम, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी से रिपोर्ट की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










