कुढ़नी के सुमेरा में शांति समिति की बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

कुढ़नी. तरकी ओपी क्षेत्र के सुमेरा में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हरसंभव प्रयास करने का निर्णय लिया. गांव में किसी भी पर्व त्योहार से पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए […]

विज्ञापन

कुढ़नी. तरकी ओपी क्षेत्र के सुमेरा में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हरसंभव प्रयास करने का निर्णय लिया. गांव में किसी भी पर्व त्योहार से पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए दोनों गुटों के पांच-पांच लोगों की कमेटी गठित की जायेगी. मौके पर एसडीओ पश्चिमी डॉ नुरूल हक सीवानी, डीएसपी अजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ अरुण कुमार, कुढ़नी थानाध्यक्ष रमण कुमार, तुरकी ओपीध्यक्ष सुजीत कुमार आदि थे. कटरा गणतंत्र दिवस::::::कटरा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख संजू कुमारी, पीएसची पर डॉ अनिल ठाकुर, थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामबालक यादव, बीआरसी पर बीइओ मो ईसा, जदयू कार्यालय पर बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ केशव किशोर, भाजपा कार्यालय पर अध्यक्ष राजीव कमार, कांग्रेस कार्यालय पर सुनील सिंह, राजद कार्यालय पर धनेश्वर राम, धनौर दलित बस्ती में बीडीओ कुमुद कुमार ने झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन