हलेश्वर स्थान मंदिर के पास से 10 डेटोनेटर बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 12:03 AM
सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पौराणिक हलेश्वर स्थान महादेव मंदिर से महज सौ मीटर उत्तर 10 डेटोनेटर की बरामदगी ने पुलिस, प्रशासन तथा खुफिया विभाग के कान खड़े कर दिये हैं. नगर थाने की पुनौरा ओपी की पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीण मो सगीर अंसारी के घर के पास से सफेद रंग के एक झोले […]
सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पौराणिक हलेश्वर स्थान महादेव मंदिर से महज सौ मीटर उत्तर 10 डेटोनेटर की बरामदगी ने पुलिस, प्रशासन तथा खुफिया विभाग के कान खड़े कर दिये हैं. नगर थाने की पुनौरा ओपी की पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीण मो सगीर अंसारी के घर के पास से सफेद रंग के एक झोले में रखा डेटोनेटर जब्त किया है. सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) संजीव कुमार सिंह, नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. पुनौरा ओपी प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि सगीर अंसारी के घर के पास एक झोले में संदिग्ध वस्तु रखा है. वरीय पदाधिकारियों को सूचना देते हुए वह मौके पर पहुंच कर जब झोले को देखा, तो उसमें से एक-एक कर 10 डेटोनेटर बरामद किये गये. डेटोनेटर को फिलहाल जांच के लिए रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










