जिले में वैज्ञानिक पहलू को मजबूत करेगी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:02 PM
मधेपुरा : मधेपुरा जिले में पुलिस की कमान नये पुलिस कप्तान आशीष भारती ने संभाल ली है. पिछले दिनों जिले में लगातार हुई आपराधिक वारदात सहित बेहतर पुलिसिंग के बारे में उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत की. एसपी आशीष भारती ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में पुलिस के वैज्ञानिक पहलू को मजबूत […]
मधेपुरा : मधेपुरा जिले में पुलिस की कमान नये पुलिस कप्तान आशीष भारती ने संभाल ली है. पिछले दिनों जिले में लगातार हुई आपराधिक वारदात सहित बेहतर पुलिसिंग के बारे में उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत की. एसपी आशीष भारती ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में पुलिस के वैज्ञानिक पहलू को मजबूत करना होगा, ताकि जांच सटीक हो और अपराधियों की धरपकड़ आसानी से की जा सके.
इसके अलावा उन्होंने गश्ती पर जोर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि खुद वह और अन्य पुलिस अधिकारी नियमित गश्ती पर निकलेंगे, ताकि जनता का पुलिस में भरोसा बने और अपराधी तत्वों का मनोबल गिरे. इसके साथ ही मामलों के निष्पादन और खुला घूम रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी.
वहीं एसपी ने आम लोगों के साथ संवाद को भी जरूरी बताया. एसपी ने कहा कि इस क्रम में व्यापार संघ के साथ बैठक रखी गयी है. इसके बाद डाक्टरों के साथ भी बैठक की जायेगी. अपराधियों की धरपकड़ तथा अपराध में कमी के लिए आम लोगों की सहभागिता जरूरी है. ऐसे जगहों को चिह्नित किया जायेगा, जहां अपराधी लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों के खिलाफ सख्त व त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










