जनसमस्याओं को लेकर रालोसपा का धरना छह को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 8:02 PM
बंदरा. रालोसपा की बैठक बुधवार को बापू पुस्कालय रतवारा में रामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. संचालन श्याम किशोर ने किया. बैठक में संगठन के मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने, स्थानीय जन समस्या को लेकर फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रखंड कार्यालय पर धरना देने व छह फरवरी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पटना में […]
बंदरा. रालोसपा की बैठक बुधवार को बापू पुस्कालय रतवारा में रामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. संचालन श्याम किशोर ने किया. बैठक में संगठन के मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने, स्थानीय जन समस्या को लेकर फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रखंड कार्यालय पर धरना देने व छह फरवरी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पटना में अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश सचिव फेंकू राम, जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी रामप्रीत कुशवाहा,चंदेश्वर प्रसाद कुशवाहा,संजय कुमार कुशवाहा,अरुण कुमार कुशवाहा आदि थे.माया क्रिकेट क्लब को हरा निजाम क्लब ने जीता फाइनल मैचबंदरा. बुनियादी विद्यालय घोसरामा के खेल मैदान में घोसरामा क्रि केट क्लब के तत्वावधान में बुधवार को निजाम क्रि केट क्लब और माया क्रि केट क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया. टॉस जीत कर निजाम क्रि केट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 119 रन बनाया. जबाव में उतरी माया क्रिकेट क्लब 112 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच माया क्रि केट क्लब के विजय कुमार और मैन ऑफ द सीरीज निजाम क्रि केट क्लब के कैप्टन निजाम को मिला. विजेता और उपविजेता टीम को कृष्णमोहन कन्हैया ने कप प्रदान किया. मौके पर आलोक कुमार,देवेंद्र कुमार,राजा,जयप्रकाश आदि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










