सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय चेतना दल का अनशन शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 8:02 PM

विज्ञापन

मड़वन. प्रखंड के फतेहपुर फरदो पुल के पास दुर्गा स्थान परिसर में राष्ट्रीय चेतना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया. कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर श्री झा व पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया […]

विज्ञापन

मड़वन. प्रखंड के फतेहपुर फरदो पुल के पास दुर्गा स्थान परिसर में राष्ट्रीय चेतना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया. कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर श्री झा व पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि सात सूत्री मांगों में फरदो नदी की उड़ाही एवं उसकी धारा को निर्बाध बनाने, ब्रहापुरा चौक से देवरिया रोड में दामोदरपुर तक व कब्रगाह चौक से मोतिहारी रोड एनएच 28 रेलवे गुमटी के पास तक जर्जर सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण करने समेत कई मांग शामिल हैं. मौके पर कृष्ण कुमार साहु, विनय कुमार, पूनम झा, सुनीता देवी, मिथलेश देवी, पिंकी देवी, आनंद कुमार झा, राकेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन