लाला राजपत राय की जयंती मनायी गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 8:02 PM

विज्ञापन

बरारी . पंजाब केशरी लाला लाजपत राय की जयंती पर गांधी स्मृति भवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किया गया. बापू सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा लाला लाजपत राय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि 28 जनवरी 1865 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय […]

विज्ञापन

बरारी . पंजाब केशरी लाला लाजपत राय की जयंती पर गांधी स्मृति भवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किया गया. बापू सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा लाला लाजपत राय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि 28 जनवरी 1865 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब प्रांत के मोंगा में हुआ था. लाजपत राय एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये. बाल गंगाधर तिलक, विपिन चंद्र पाल के साथ स्वतंत्रता की मांग उठायी. स्वामी दयानंद के साथ पंजाब में आर्य समाज को लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया. जालियांवाला बाग में साइमन कमीशन के विरुद्ध आंदोलन के दौरान अंग्रेजों की लाठी से घायल हुए लाला लाजपत राय 17 नवंबर 1928 को देश के लिए शहीद हो गये. इस मौके पर नागेंद्र प्रसाद चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, कलेसर महतो, पप्पू अंसारी, महेश सिंह, विश्वजीत भारती, पिंटू स्वर्णकार, पंकज यादव, पंकज चौधरी, शिव प्रकाश गुप्ता, महेश चौधरी, उमेश सिंह निषाद, चंद्रदेव महतो, भोला सिंह, रवींद्र सिंह, लंबोदर चौधरी, उमेश चौरसिया सहित गणमान्य लोग महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन