छात्र राजद ने सीनेट बैठक के विरोध में पटना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:05 AM
– छात्र राजद ने पीयू कुलपति का फूंका पुतला संवाददाता, पटनापटना विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक की पूर्व संध्या पर छात्र राजद ने विवि के मुख्य द्वार जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्रों ने विवि कुलपति प्रो वाइसी सिम्हाद्री का पुतला फूंका कर 29 जनवरी को होने वाली सीनेट बैठक का विरोध किया. छात्र […]
– छात्र राजद ने पीयू कुलपति का फूंका पुतला संवाददाता, पटनापटना विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक की पूर्व संध्या पर छात्र राजद ने विवि के मुख्य द्वार जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्रों ने विवि कुलपति प्रो वाइसी सिम्हाद्री का पुतला फूंका कर 29 जनवरी को होने वाली सीनेट बैठक का विरोध किया. छात्र राजद ने कहा कि बिना छात्र प्रतिनिधित्व का सीनेट बैठक उचित नहीं है. इसी बात पर छात्र राजद ने बैठक का घेराव करने का निर्णय लिया है. छात्र राजद के पटना विवि अध्यक्ष उमर फारुक ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं को लगातार अनदेखी कर रही है. विश्वविद्यालय की संवेदनहीनता और अक्षमता के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाने के साथ-साथ छात्र राजद छात्र संघ चुनाव, हॉस्टलों की मरम्मती, 180 दिनों की पढ़ाई सुनिश्चित करना, छात्रों पर से फर्जी मुकदमा वापस एवं पटना विवि के सभी लाइब्रेरी को इ-लाइब्रेरी में स्थापित करने की मांग करता है. मौके पर छात्र राजद के उपाध्यक्ष आसिफ रजा, महासचिव राजेश यादव, सचिव राजेश कुशवाहा, राशिद अहमद, मो आरजू, छात्र संघ कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मनीष यादव, आकाश यादव, आलोक यादव, गौरव हेला, मनीष यादव, सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










