नाबार्ड ने दी प्रधानमंत्री जनधन योजना की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:05 AM
फोटो : अमरनाथ में नाबार्ड के नाम से देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित मेदनीडीह पंचायत के डहुआ पंचायत कार्यालय में इरा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता के तहत कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक नारायण दास व जिला परिषद सदस्य दिलीप ठाकुर […]
फोटो : अमरनाथ में नाबार्ड के नाम से देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित मेदनीडीह पंचायत के डहुआ पंचायत कार्यालय में इरा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता के तहत कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक नारायण दास व जिला परिषद सदस्य दिलीप ठाकुर ने किया. विधायक ने कहा कि श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना एक बड़ी योजना है. इसके माध्यम से गांव में आर्थिक हालात सुधरेंगे. इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाता में छह तक लेनदेन करने पर एक लाख रुपये तक बीमा है.कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राकेश झा व पंचायत समिति सदस्य नरेश यादव ने की. इससे पहले मुखिया ने झंडोत्तोलन भी किया था. इस मौके पर प्रभात कुमार, देवेंद्र पांडेय, सुमन पंडित, शिव कुमार राय, अनिल सिंह, विनय कुमार पांडेय, राजकृष्णा वत्स, तनुश्री वत्स, दिव्या कश्यप च अद्दय वत्स आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










