अररिया व किशनगंज पथ प्रमंडल को 30 करोड़ आवंटित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 8:03 PM

विज्ञापन

– भारत-नेपाल सीमा के समानांतर पथ निर्माण पर खर्च होगी राशि संवाददाता, भागलपुरपथ निर्माण विभाग ने पथ प्रमंडल, अररिया और किशनगंज के कार्यपालक अभियंताओं को 30 करोड़ की राशि आवंटित की है. इसमें पथ प्रमंडल, अररिया के लिए 20 करोड़ व किशनगंज के लिए 10 करोड़ की राशि शामिल है. उक्त राशि भारत-नेपाल सीमा के […]

विज्ञापन

– भारत-नेपाल सीमा के समानांतर पथ निर्माण पर खर्च होगी राशि संवाददाता, भागलपुरपथ निर्माण विभाग ने पथ प्रमंडल, अररिया और किशनगंज के कार्यपालक अभियंताओं को 30 करोड़ की राशि आवंटित की है. इसमें पथ प्रमंडल, अररिया के लिए 20 करोड़ व किशनगंज के लिए 10 करोड़ की राशि शामिल है. उक्त राशि भारत-नेपाल सीमा के समानांतर पथ निर्माण पर खर्च की जायेगी. पटना के उच्चाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी दोनों पथ प्रमंडल को 143 करोड़ राशि आवंटित की गयी है. इसमें पथ प्रमंडल, अररिया के लिए 99 करोड़ व किशनगंज के लिए 44 करोड़ की राशि शामिल है. दोनों पथ प्रमंडल को अबतक में 173 करोड़ राशि आवंटित की जा चुकी है. इसमें अररिया के लिए 119 करोड़ व किशनगंज के लिए 54 करोड़ की राशि शामिल है. उन्होंने बताया कि यह इंडो-नेपाल परियोजना है, जो वर्ष 2012 में बनी थी और गृह मंत्रालय से स्वीकृ ति मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन