इश्क ने ले ली मोहिनी की जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2015 8:02 PM

विज्ञापन

घरवालों पर हत्या की आशंकाडीएसपी ने किया मामले का खुलासाप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी बीते 18 जनवरी को चकसलेम चौर से बरामद की गई मोहिनी की लाश के मामले की गुत्थी सुलझने की ओर है. मोहिनी की हत्या तेज हथियार से गला रेतकर कर दी गयी थी. पिछले एक पखवारे में पुलिस ने विभिन्न स्रोतों से कई […]

विज्ञापन

घरवालों पर हत्या की आशंकाडीएसपी ने किया मामले का खुलासाप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी बीते 18 जनवरी को चकसलेम चौर से बरामद की गई मोहिनी की लाश के मामले की गुत्थी सुलझने की ओर है. मोहिनी की हत्या तेज हथियार से गला रेतकर कर दी गयी थी. पिछले एक पखवारे में पुलिस ने विभिन्न स्रोतों से कई जानकारियां हासिल की. डीएसपी राजेंद्र सिंह ने इस मामले से संबंधित कई जानकारियां दी तो घटना के कारण मोहिनी के घरवालों की ओर सिमटता नजर आने लगा. डीएसपी ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण दूसरे युवक से मोहिनी का प्रेम-प्रसंग बताया जाता है जो उसके घरवालों को कतई नहीं भा रहा था. इस संबंध में जो जानकारी हासिल हुई उसके अनुसार मोहिनी का पति सुबोध लुधियाना में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था. वहां देवरिया के भूपेंद्र नाम के एक युवक से मोहिनी को इश्क हो गया. जब सुबोध असम चला गया तो अपनी पत्नी को पटोरी के हवासपुर स्थित घर पर छोड़ गया किंतु भूपेंद्र से उसकी बातचीत मोबाइल पर होती रही. इसका खुलासा भी पुलिस अधिकारियों ने दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल से किया है. कई बार भूपेंद्र पटोरी तक पहुंच गया था, जिसे सुबोध तथा उसके भाइयों ने मारपीट कर भगा दिया था. पुलिस मोहिनी के घर आने-जानेवाले लोगों की भी विस्तृत जानकारी खंगालने में पुलिस लगी हुई है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले की गहराई तक जाने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार तहकीकात कर रहे है. शीघ्र ही इस हत्या की गुत्थी पर से परदा हट जायेगा व आरोपित सलाखों के पीछे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन