सिदगोड़ा थाना प्रभारी पर एससी एसटी एक्ट का मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2015 11:02 AM

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरपरसुडीह के हलुदबनी डुगरीटोला निवासी इंद्र हेम्ब्रम के बयान पर बिरसानगर थाना में सिदगोड़ा थाना प्रभारी शंभु प्रसाद गुप्ता के खिलाफ धक्का मुक्की करने और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक इंद्र हेम्ब्रम और भोला दोस्त हैं. दोनों झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं. 26 जनवरी को […]

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरपरसुडीह के हलुदबनी डुगरीटोला निवासी इंद्र हेम्ब्रम के बयान पर बिरसानगर थाना में सिदगोड़ा थाना प्रभारी शंभु प्रसाद गुप्ता के खिलाफ धक्का मुक्की करने और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक इंद्र हेम्ब्रम और भोला दोस्त हैं. दोनों झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं. 26 जनवरी को एक अखबार में बाबुडीह बस्ती के भोला सांडिल को तड़ीपार की सूचना प्रकाशित हुई. कुछ लोग इसकी सच्चाई जानने एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन बात नहीं हो पायी. इसके बाद 30 जनवरी को सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने भोला सांडिल को फोन किया, लेकिन भोला ने फोन रिसीव नहीं किया. एसएसपी से बातचीत करने के बाद भोला सांडिल 10-12 साथियों के साथ सिदगोड़ा थाना पहुंचा. थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी ने भोला सांडिल को गिरफ्तार कर लिया. भोला ने पुलिस को बताया कि सभी मामलों में उसकी जमानत हो चुकी है. इसके बाद उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने केस संख्या 15/15 का हवाला देते हुए उसे गिरफ्तार करने की बात कही. वहीं अन्य साथियों को अपशब्द कहते हुए धक्का देकर थाना से बाहर निकाल दिया.भोला सांडिल को तड़ीपार करने की सूचना एसएसपी द्वारा प्रकाशित करने की जानकारी लेने गये भोला सांडिल को सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने गिरफ्तार किया. विरोध करने पर भोला के साथी इंद्र हेम्ब्रम समेत एक दर्जन लोगों को धक्का देकर थाना से बाहर निकाला और जाति के नाम पर अपशब्द कहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola