धान नहीं खरीद होने से किसानों में हाहाकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2015 10:02 PM
मनीगाछी . धान की अधिप्रप्ति नहीं होने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. प्रखंड के कई किसान राजे के देवेन्द्र नारायण ठाकुर,चनौर के धीरज सिंह झा,बच्चन कुमार सिंह,माउॅबेहट के संजय कुमार झा, किसान श्री नेहरा के मिथिलेश चौधरी सहित कई किसानों ने बताया कि सरकार केवल डपोरशंखी घोषणाएं कर रही है. अभी तक प्रखंड […]
मनीगाछी . धान की अधिप्रप्ति नहीं होने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. प्रखंड के कई किसान राजे के देवेन्द्र नारायण ठाकुर,चनौर के धीरज सिंह झा,बच्चन कुमार सिंह,माउॅबेहट के संजय कुमार झा, किसान श्री नेहरा के मिथिलेश चौधरी सहित कई किसानों ने बताया कि सरकार केवल डपोरशंखी घोषणाएं कर रही है. अभी तक प्रखंड के किसी भी किसान से खेती करने के लिए साहुकारों के हाथ औने पोने दाम में बेच रहे हैै. इस संबंध में सहकारिता पदाधिकारी अवध बिहारी ने बताया कि अभी तक नमी के कारण धान खरीद नही की जा रही थी. जिला से निर्देश प्राप्त होते ही धान की खरीद शुरू कर दी जायेगी. वही प्रखंड के कई पैक्स अध्यक्ष टटुआर के कृष्ण मोहन मिश्र,ब्रहम्पुरा के रमण जी सिंह,भंडारिसम के महादेव प्रसाद ने बताया कि हमलोग हजारों क्विंटल धान अपने स्तर से खरीद कर रखे हुए है. किसान भी परेशान कर रहे है लेकिन सरकार की ढूलमूल नीति के कारण असमंजस में पड़े हुए हैं. सुसज्जित गोदाम नहीं होने के कारण खरीदे गये धान को चूहा बर्बाद कर रहे है. वहीं प्रशासनिक अधिकारी किसानों के हितों की अनदेखी कर कान में तेल डालकर सोये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










