बालेश्वर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2015 10:02 PM
बहादुरपुर . फेकला ओपी क्षेत्र के पिड़्ड़ी गांव में माले नेता बालेश्वर पासवान के हत्या मामले में घोरघट्टा गांव निवासी शिव टहल यादव के पुत्र संजय यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. ओपी अध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है. उसे न्यायिक […]
बहादुरपुर . फेकला ओपी क्षेत्र के पिड़्ड़ी गांव में माले नेता बालेश्वर पासवान के हत्या मामले में घोरघट्टा गांव निवासी शिव टहल यादव के पुत्र संजय यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. ओपी अध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. बता दें कि लगभग दो माह पूर्व माले नेता को गांव में ही पीटपीट कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अब तक इस मामले में पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इनमें घोरघट्टा निवासी सुरेन्द्र यादव, पलट यादव के पुत्र नरेश यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव एवं महेश यादव शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










