प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले में रिपोर्ट सौंपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:01 AM
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कोयला घोटाले के आरोपी झारखंड स्पंज आयरन के सिलसिले में मनी लाउंड्रिंग के पहलू की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी दी है. कंपनी द्वारा कोयला खनन के मामले में सीबीआइ और इडी की रिपोर्ट विरोधाभासी है. सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी द्वारा अवैध खनन का उल्लेख किया था, […]
कंपनी द्वारा कोयला खनन के मामले में सीबीआइ और इडी की रिपोर्ट विरोधाभासी है. सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी द्वारा अवैध खनन का उल्लेख किया था, जबकि इडी की रिपोर्ट में डीजी माइंस (धनबाद) की रिपोर्ट के आधार पर कोयला खनन नहीं करने की बात कही गयी है. कास्ट्रोन टेक्नोलॉजी (बोकारो) के मामले में अभी जांच जारी रहने की बात कही गयी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में सीबीआइ कोयला घोटाले में आपराधिक षड़यंत्र और इडी मनी लाउंड्रिंग के पहलू की जांच कर रहा है. सीबीआइ ने रूंगटा समूह के रामगढ़ स्थित ‘झारखंड इस्पात’ नामक कंपनी को आवंटित कोल ब्लॉक की जांच के बाद अदालत को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










