डॉ होदा से पांच करोड़ की लेवी का मामला, अफसर इमाम ने लेवी के लिए करवाया था फोन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:03 AM

विज्ञापन

रांची: कांटाटोली के समीप झारखंड अस्पताल के संचालक डॉ जियाऊल होदा से नक्सलियों के नाम पर पांच करोड़ रुपये लेवी मांगने और चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार मो मुजाहिद को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से उस मोबाइल और सिम को भी […]

विज्ञापन
रांची: कांटाटोली के समीप झारखंड अस्पताल के संचालक डॉ जियाऊल होदा से नक्सलियों के नाम पर पांच करोड़ रुपये लेवी मांगने और चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार मो मुजाहिद को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से उस मोबाइल और सिम को भी बरामद किया है, जिससे लेवी के लिए एसएमएस और कॉल किया गया था.
सिटी अनूप बिरथरे के अनुसार मुजाहिद ने फरजी पहचान पत्र के आधार पर सिम कार्ड लिया है. वह बेड़ो का रहनेवाला है. पुलिस के अनुसार इससे पहले भी वह मूर्ति चोरी के केस में राऊरकेला से और नकली नोट सप्लाई के मामले में लोहरदगा से गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. सिटी एसपी के अनुसार लेवी मांगने की साजिश में इटकी निवासी अफसर इमाम की भूमिका अहम है. उसी के कहने पर मो मोजाहिद ने चिकित्सक को एसएमएस किया था और लेवी की मांग की थी.

पुलिस के अनुसार चूंकि डॉ जियाउल होदा अफसर इमाम के पारिवारिक मित्र हैं. अफसर इमाम ने ऐसा जाल बिछाया था कि इस मामले को मैनेज करने के लिए चिकित्सक जरूर उससे संपर्क करते. ऐसी स्थिति में अफसर उन्हें मामले को मैनेज करने की सलाह देता. पुलिस के अनुसार अफसर की मंशा लेवी के रूप में मिली राशि का आधा हिस्सा लेने की थी. पुलिस के अनुसार अफसर पहले भी सुरेश साहू नामक एक जेवर व्यवसायी के अपहरण के मामले में केस मैनेज करवाने के नाम पर उनके परिजनों से राशि ले चुका है. पुलिस ने गत सोमवार को अफसर इमाम को पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था. जब पुलिस को उसकी संलिप्तता के बारे जानकारी मिली, तो पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola