अब श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा गांधी मैदान का आवंटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:10 AM

विज्ञापन

पटना: अब गांधी मैदान या श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल की बुकिंग करानी के लिए कमिश्नरी या कलेक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं है. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में ही श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति का ऑफिस खोला गया है, जहां आवंटन व रखरखाव संबंधी काम होंगे. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने मंगलवार को कार्यालय का शुभारंभ किया. ऑफिस […]

विज्ञापन
पटना: अब गांधी मैदान या श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल की बुकिंग करानी के लिए कमिश्नरी या कलेक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं है. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में ही श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति का ऑफिस खोला गया है, जहां आवंटन व रखरखाव संबंधी काम होंगे. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने मंगलवार को कार्यालय का शुभारंभ किया.

ऑफिस में दो क्लर्क ग्रेड कर्मचारियों के अलावा श्रीकृष्ण विकास स्मारक भवन के प्रभारी पदाधिकारी-सह-उपनिदेशक पंचायती राज उदय कुमार सिंह भी बैठेंगे. श्री सिंह ने बताया कि इस ऑफिस से ही गांधी मैदान और एसकेएम से संबंधित सारे काम निबटाये जायेंगे. लोग अपने सवालों के जवाब के लिए भी यहां आ सकते हैं. मालूम हो कि श्रीकृष्ण विकास स्मारक समिति द्वारा ही श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल व गांधी मैदान के रखरखाव व आवंटन का काम किया जाता है. इसके पहले यह कार्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय से संचालित होता था.

मौके पर आयुक्त के सचिव अजय कुमार सिन्हा, श्रीकृष्ण विकास स्मारक भवन के प्रभारी पदाधिकारी-सह-उपनिदेशक पंचायती राज उदय कुमार सिंह, उपनिदेशक खाद्य कल्पना कुमारी, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ईश्वर चंद्र सिन्हा, विभागीय जांच आयुक्त उदय कांत झा, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्र, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क नीलम पांडेय सहित आयुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन