पांच फरवरी से देश का पहला वाईफाई शहर बन जायेगा कोलकाता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:46 AM

विज्ञापन

कोलकाता: गुरुवार यानी पांच फरवरी से कोलकाता देश का पहला वाईफाई शहर बन जायेगा. इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस परिसेवा का उदघाटन करेंगी. रिलायंस जियो इस परिसेवा का शुभारंभ करेगा. पहले चरण में शहरवासी पार्क स्ट्रीट, रफी अहमद किदवइ रोड, लाउडन स्ट्रीट, रसल स्ट्रीट, लिटिल रसल स्ट्रीट एवं कैमक स्ट्रीट इलाके में वाईफाई परिसेवा […]

विज्ञापन
कोलकाता: गुरुवार यानी पांच फरवरी से कोलकाता देश का पहला वाईफाई शहर बन जायेगा. इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस परिसेवा का उदघाटन करेंगी. रिलायंस जियो इस परिसेवा का शुभारंभ करेगा. पहले चरण में शहरवासी पार्क स्ट्रीट, रफी अहमद किदवइ रोड, लाउडन स्ट्रीट, रसल स्ट्रीट, लिटिल रसल स्ट्रीट एवं कैमक स्ट्रीट इलाके में वाईफाई परिसेवा का लाभ उठा पायेंगे. उसके दो महीने बाद महानगर के सभी 144 वार्डो में वाईफाई परिसेवा शुरू कर दी जायेगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल लोगों को मुफ्त में वाईफाई उपलब्ध करायी जायेगी. बाद में मुफ्त परिसेवा की अवधि दिन भर में आधे घंटे तक सीमित कर दी जायेगी एवं विभिन्न टैरिफ प्लान के द्वारा भी इसे लोगों तक पहुंचाने की योजना है. सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो मंत्रियों, नौकरशाहों एवं पुलिस वालों को मुफ्त वाईफाई सर्विस जारी रख सकती है. जिन लोगों के मोबाइल, लैपटॉप व टैब फोर जी परिसेवा लेने में सक्षम हैं, वही इस परिसेवा का लाभ उठा पायेंगे.

महानगर में मुश्किल से दस प्रतिशत लोग ही फोर जी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. जिसका साफ मतलब है कि गिने-चुने लोग ही इस सुविधा का लाभ उठा पायेंगे. गौरतलब है कि महानगर में फोर जी परिसेवा चालू करने के लिए रिलायंस ने 3000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. वाईफाई की स्पीड 50 एमबीपी होने की संभावना है. इसकी सहायता से 700 एमबी का वीडियो फाइल केवल दो मिनट में लोड किया जा सकेगा. टू जी सर्विस में इसे लोड करने में पांच घंटे तक का समय लग सकता है. इस वर्ष जून तक देश के 25 शहरों में वाईफाई परिसेवा शुरू किये जाने की योजना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola