एयरपोर्ट से फिर 60 लाख रुपये का सोना मिला, एक महिला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:46 AM

विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट से कस्टम के अधिकारियों ने सोमवार देर रात दो अलग-अलग घटना में दो यात्रियों से दो किलो से ज्यादा सोना पकड़ा. जब्त किये गये सोने की कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा बतायी गयी है. बताया जाता है कि कस्टम के अधिकारियों ने सोमवार रात एक किलो 764 ग्राम गोल्ड बार के […]

विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट से कस्टम के अधिकारियों ने सोमवार देर रात दो अलग-अलग घटना में दो यात्रियों से दो किलो से ज्यादा सोना पकड़ा. जब्त किये गये सोने की कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा बतायी गयी है.

बताया जाता है कि कस्टम के अधिकारियों ने सोमवार रात एक किलो 764 ग्राम गोल्ड बार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. उसका नाम उमा जयरमण बताया गया है. वह तमिलनाडू की रहनेवाली है. उसने अपने जैकेट के अंदर उक्त गोल्ड बार को छिपा कर ले आयी थी. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने उक्त गोल्ड बार को जब्त किया.

जब्त किये गये गोल्ड बार की कीमत 50 लाख 9 हजार बताया गया है. वह थाई एयरवेज की विमान टीजी 313 से बैकांक से कोलकाता आयी थी. एक अन्य घटना में कस्टम ने एक युवक के पास से 363. 3 ग्राम का सोने का बिस्कुट जब्त किया. उसका नाम हबीब मुशा अब्दुल करीम बताया गया है. वह अपने रैक्टम के अंदर सोने का बिस्कुट छिपा कर ले आया था, उसकी कीमत नौ लाख रुपये से ज्यादा है. वह देर रात एयर एशिया की विमान कोल्लमपुर से कोलकाता आया था. करीम भी चेन्नई का रहनेवाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola