छह सप्ताह में करायें चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 9:25 AM
जमशेदपुर: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत ने मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव छह सप्ताह में कराने का निर्देश दिया. इसके तहत दो सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने को और चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के चार सप्ताह के भीतर चुनाव संपन्न करा लेने का निर्देश […]
अदालत ने पूर्व के आदेश में संशोधन को लेकर राज्य सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर के डीसी और एसपी को उक्त निर्देश दिया. सरकार की ओर से बताया गया कि दो माह के अंदर यूनियन का चुनाव नहीं कराया जा सका है. चुनाव कराने के लिए और समय देने का आग्रह किया गया. प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता अनूप कुमार मेहता व अन्य ने पैरवी की. पूर्व में अदालत ने प्रार्थी धर्मेद्र कुमार उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त की देखरेख में दो माह में यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










