रेडियो जॉकी बनेंगे अमिताभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 6:02 PM
कोलकाता : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुरुवार को एक नये रूप में रू-ब-रू हांेगे. वह रेडियो जॉकी बन कर हजारों लोगों से रेडियों के माध्यम से बात करेंगे. एफएम रेडियो चैनल 93.3 रेड एफएम के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमिताभ सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ‘ऑल इंडिया शमिताभ रेडियो’ पर […]
कोलकाता : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुरुवार को एक नये रूप में रू-ब-रू हांेगे. वह रेडियो जॉकी बन कर हजारों लोगों से रेडियों के माध्यम से बात करेंगे. एफएम रेडियो चैनल 93.3 रेड एफएम के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमिताभ सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ‘ऑल इंडिया शमिताभ रेडियो’ पर लोगों से बातचीत करेंगे. यह उनकी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ के प्रचार अभियान का हिस्सा है.’ ‘शमिताभ’ को आर बाल्की ने निर्देशित किया है, जो पहले अमिताभ के साथ ‘चीनी कम’ और ‘पा’ बना चुके हैं. इस फिल्म से अक्षरा हासन अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रही हैं और फिल्म में रजनीकांत के दामाद धनुष भी हैं. फिल्म का संगीत इलयाराजा ने दिया है.प्रवक्ता ने कहा, ”हमने अपनी टैगलाइन भी कुछ इस तरह रखी है कि बडे पर्दे पर हम उन्हें प्यार करते हैं, छोटे पर्दे पर हम उनका सम्मान करते हैं और जब मंच पर वह काव्यपाठ करते हैं तब हम अपनी धडकनों को थाम लेते हैं लेकिन तब आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी जब खुद महानायक आपसे फोन पर बात करेंगे?’भाषाशरद सुजाता प्रादे3802041558 दि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










