ओके :::: डीसी ने घंटों सुनी तेलियापोखर नवोदय विद्यालय के बच्चों की शिकायतें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM
महेशपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा एवं भोजन का बहिष्कार किये जाने के मामले की जांच करने व स्कूली छात्र-छात्राओं की शिकायतें सुनने बुधवार को डीसी केके दास विद्यालय पहुंचे. जहां दर्जनों छात्रों द्वारा घटिया पोशाक, भोजन, नर्स बिंदु कुमारी द्वारा गलत दवा देने, प्राचार्य द्वारा अकारण डाट फटकार लगाये जाने […]
महेशपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा एवं भोजन का बहिष्कार किये जाने के मामले की जांच करने व स्कूली छात्र-छात्राओं की शिकायतें सुनने बुधवार को डीसी केके दास विद्यालय पहुंचे.
जहां दर्जनों छात्रों द्वारा घटिया पोशाक, भोजन, नर्स बिंदु कुमारी द्वारा गलत दवा देने, प्राचार्य द्वारा अकारण डाट फटकार लगाये जाने आदि की डीसी से शिकायत की गयी. दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा छोटी-मोटी गलत होने पर अभिभावकों को बुला कर उन्हें विद्यालय से भेजने की दी जा रही धमकी की ओर भी डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया गया.
डीसी ने घंटों स्कूली बच्चों की शिकायतें सुनी और नियमित पठन-पाठन के अलावे स्कूली बच्चों द्वारा रखी गयी समस्याओं का निदान त्वरित करने का निर्देश प्राचार्य को दिया. डीसी ने नर्स बिंदु कुमारी एवं रसोइया को भी हटाने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी को दिया. वहीं डीसी द्वारा स्कूली बच्चों को भी पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने की बात कही. मामले में निर्देश के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा कक्षा व भोजन बहिष्कार वापस लिया. डीसी के साथ डीडीसी, डीइओ, अपर समाहर्ता आदि भी विद्यालय पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










